मानसिक थकावट क्या है? जानिए इसके कुछ कारण और लक्षण
मानसिक थकावट क्या है? जानिए इसके कुछ कारण और लक्षण
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा। कि मानसिक थकावट क्या होती है, और मैं बताऊंगा कि इसके क्या कारण होते हैं, और क्या लक्षण होते हैं। जिससे आप भी यह पता कर सकते हैं। कि आपको मानसिक थकावट है। या नहीं , अगर आप इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। हमने मानसिक थकावट से जुड़े सभी चीजों को अपने इस आर्टिकल में कवर किया है।
मानसिक थकावट क्या है?
दोस्तों मानसिक थकावट आपकी मांसपेशियों की थकावट की तरह ही होती है। मांसपेशियों की थकावट में आपकी मांसपेशियां होती हैं, और मानसिक थकावट में आपका दिमाग थक जाता है। इसकी वजह से आप अपने किसी भी काम में दिमाग और मन लगाकर काम नहीं कर पाते हैं। यह ज्यादातर तब होता है। जब आपके ऊपर काफी जिम्मेदारी या, आपको काफी तनाव होता है। जिसकी वजह से आपको काफी मानसिक थकावट होने लगती है। कई बार लोगों को मानसिक थकावट होने की वजह से। वह काफी नेगेटिव कदम भी उठा लेते हैं। जैसे आत्महत्या आदि।
मानसिक थकावट के कारण?
दोस्तों मानसिक थकान के कुछ कारण इस प्रकार हैं।
1. बहुत ज्यादा स्ट्रेस होना-
दोस्तों इसका सबसे बड़ा कारण बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेना भी होता है। कुछ लोग तो हमेशा करो या मरो की स्थिति में भी रहते हैं, और कुछ लोगों पर काफी बड़ी जिम्मेदारियां भी होती हैं। जिसकी वजह से उन्हें बहुत ज्यादा मानसिक थकान हो सकती है।
2. बहुत ज्यादा काम करना-
दोस्तों कई बार बहुत ज्यादा काम करने से भी आपको मानसिक थकावट हो सकती है ।जैसे कुछ लोग अपने व्यवसाय में पूरे दिन लगे रहते हैं, और व्यवसाय में फायदा ना होने के कारण। उन्हें काफी मानसिक तनाव झेलना पड़ता है।
3. शारीरिक चोट और थकान
दोस्तों अगर आपको कोई भी शारीरिक चोट है। तो आपको उसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आपको उसके लिए कोई भी तनाव लेना नहीं चाहिए। इसकी वजह से आपका दिमाग हमेशा मानसिक तनाव में रहता है, और थकान महसूस करता है।
4. मेंटल हेल्थ की समस्याएं
दोस्तों कुछ लोग मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझते हैं, और वह काफी ज्यादा डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको भी ऐसी कोई परेशानी है। तो आप इसके बारे में अपने डॉक्टर या अपनी फैमिली को जरूर बताएं। जिससे आपकी मानसिक थकावट कम हो सके।
मानसिक थकावट के लक्षण?
दोस्तों मानसिक थकान के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं।
1. भावनात्मक लक्षण-
मानसिक थकावट के भावनात्मक लक्षण कुछ इस प्रकार है-
- लापरवाह होना,
- डिप्रेशन होना,
- एंग्जाइटी होना,
- वैराग्य हो जाना,
- निराशावादी हो जाना,
- क्रोध आना,
- भय की भावना रहना,
- कामकाज में मंदी आना,
- आत्महत्या के विचार आना,
- एकाग्रता में मुश्किल होना आदि।
2. व्यावहारिक लक्षण-
मानसिक थकावट के व्यावहारिक लक्षण कुछ इस प्रकार है-
- अपने वादों को पूरा ना कर पाना,
- ठीक से काम ना हो पाना,
- सामाजिक रूप से अलग-थलग रहना,
- किसी भी काम से बीमारी के कारण दूर रहना, आदि।
3. शारीरिक लक्षण
मानसिक थकावट के शारीरिक लक्षण कुछ इस प्रकार है-
- वजन बढ़ना,
- पेट खराब रहना,
- शरीर में दर्द होना,
- सिर दर्द रहना,
- भूख ना लगना,
- थकान महसूस होना,
- जुकाम और बुखार हो जाना, आदि ।
दोस्तों अगर आपको भी किसी भी तरीके की मानसिक थकान रहती है। तो आपको अपनी फैमिली को बताना चाहिए। या अपने डॉक्टर से कुछ सलाह लेनी चाहिए, और कभी भी मानसिक थकावट में कुछ भी नेगेटिव कदम ना उठाएं। एक बार अपने बारे में जरूर सोचे।
हम उम्मीद करते है हमारी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हों तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। (धन्यवाद)
Comments
Post a Comment