स्लिप डिस्क के संकेत, लक्षण और इलाज जानें-
स्लिप डिस्क के संकेत, लक्षण और इलाज जानें-
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा। कि स्लिप डिस्क के संकेत क्या होते हैं, और उसके लक्षण और इलाज। कई बार दोस्तों हम कुछ ऐसे एक्टिविटी करते हैं। जिस एक्टिविटी के दौरान हमें स्लिप डिस्क हो जाती है। यह हड्डियों के आपस में टकराने से रोकती है। दोस्तों इसके कारण हमें काफी ज्यादा गंभीर समस्या हो सकती है। इसकी वजह से हम वजन नहीं उठा सकते। और ऐसे काफी काम है, जो हम नहीं कर सकते। अगर आप ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
स्लिप डिस्क कहा हो सकती है?
दोस्तों डॉक्टर्स का कहना है, कि हमारे स्पाइन में आपको गर्दन से लेकर। लोअर बैक के किसी भी जगह पर स्लिप डिस्क हो सकता है। लेकिन ज्यादातर लोअर बैक को सबसे कॉमन एरिया माना जाता है। कॉमन एरिया में ही ज्यादातर लोगों को स्लिप डिस्क होता है। ऐसा होने की वजह से हमारी नसों और रीड के आसपास की मांसपेशियां पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। जिसकी वजह से हम कोई भी काम सही से नहीं कर पाते।
स्लिप डिस्क के लक्षण क्या है?
दोस्तों अगर आपके स्लिप डिस्क है। तो आप के एक हिस्से में दर्द या सूजन आपको हमेशा महसूस हो सकती है। यह दर्द आपको अक्सर रात में होता होगा। या आप जब भी बॉडी को थोड़ासा मूव करते हैं, या कोई भी भारी सामान उठाने की कोशिश करते हैं। तो आपको यह दर्द महसूस होता होगा। इसमें आपकी मांसपेशियां खींचती हैं। तो आपको दर्द या जलन महसूस होती होगी। अगर आपको भी इस तरीके के लक्षण हैं। तो आपको एक बार डॉक्टर को जरूर चेक कराना चाहिए।
स्लिप डिस्क के कारण क्या है?
दोस्तों यह हमारी बढ़ती उम्र के साथ हो सकता है। या तो आप अगर अचानक से कोई भारी सामान उठाते है। तो यह उस वक्त भी हो सकता है। ज्यादातर पाया गया है, कि लोगों को भारी सामान को उठाते वक्त ही। लोगों को लोअर बैक में स्लिप डिस्क हो जाता है। इसीलिए आप कभी भी ज्यादा वजन ना उठाएं। वजन उठाते समय किसी और की सहायता जरूर ले। ताकि उसका पूरा वजन आपके ऊपर ना रहे।
स्लिप डिस्क के खतरे क्या है?
दोस्तों इस के खतरे काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। यह हमारे नर्व्स को हमेशा के लिए डैमेज कर सकता है। और यह हमारे पैरों में मौजूद इक्विना नर्व्स के लिए भी दिक्कत खड़ी कर सकता है। ऐसा होने की वजह से हम अपने ब्लेडर से नियंत्रण भी खो सकते हैं। इसके अंदर सैडल एनेस्थीसिया नाम का एक लॉन्ग टर्म कॉम्प्लीकेशन भी होता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए हमें तुरंत इसका इलाज करवा लेना चाहिए।
स्लिप डिस्क का इलाज क्या है?
दोस्तों स्लिप डिस्क का इलाज कराने के लिए। सबसे पहले देखा जाता है, कि आप को स्लिप डिस्क कहां पर हुई है। और आपकी डिस्क अपनी जगह से कितनी दूर पर स्लिप हुई है। क्योंकि कुछ लोगों का स्लिप डिस्क कुछ एक्सरसाइज करने से भी सही हो सकता है। इसीलिए वह पहले आपकी स्लिप डिस्क की जांच करते हैं। और जांच करने के बाद ही आपको एक्सरसाइज करने की भी सलाह दे सकते हैं। अन्यथा आपको इसके लिए सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है। दोस्तों अगर आप रेगुलर थोड़ी बहुत भी एक्सरसाइज करते हैं। तो इससे आपको स्लिप डिस्क होने का खतरा कम हो जाता है। और अगर आप जिम जाते हैं, और अगर वेट उठाते हैं तो वहां पर भी आप पहले बेल्ट को लगाए।फिर बेल्ट को लगाने के बाद ही आप हैवी वेट को उठाएं।
दोस्तों अगर आपको भी इस तरीके के कुछ लक्षण है, या आपको भी कुछ ऐसी परेशानी महसूस होती है। तो सबसे पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह लें। और अपनी जांच करवाएं। अगर हमारे इस आर्टिकल से आपकी कुछ सहायता हुई हो। तो आप इसे आगे जरुर शेयर करें।
Comments
Post a Comment