क्यों पड़ता है माइग्रेन अटैक? ये 7 तरीके देंगे सिरदर्द में राहत

 क्यों पड़ता है माइग्रेन अटैक? ये 7 तरीके देंगे सिरदर्द में राहत

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा। क्यों पड़ता है हमें माइग्रेन अटैक, और कुछ 7 ऐसे तरीके जिनसे आपको सिरदर्द से राहत मिल सकती है। दोस्तों माइग्रेशन एक ऐसी बीमारी है। जिससे हमारे सिर में दर्द रहता है। कभी-कभी यह हमारे सिर के आधे हिस्से में दर्द होता है। वरना कभी-कभी हमारे पूरे सर के हिस्से में भी दर्द होने लगता है। यह माइग्रेन की वजह से होता है। इसके कारण आपको माइग्रेन अटैक भी आ सकता है। अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

तो दोस्तों देखते हैं, 7  ऐसे तरीके जो आपको सिर दर्द से राहत देंगे।

माइग्रेन की वजह-

दोस्तों कभी भी आप अपने सिर दर्द को इग्नोर ना करें। और हमेशा यह जानने की कोशिश करें। कि आपको माइग्रेन का दर्द कब होता है। क्योंकि माइग्रेन के अटैक से बचने के लिए। आपको  का पता होना जरूरी है, की किन वजह से आपको सिर दर्द होता है। जैसे कि आपको तेज गंद, एल्कोहल का सेवन या बहुत ज्यादा टेंशन का होना। आपको माइग्रेन का दर्द दे सकता है। इसीलिए हमेशा सावधान रहें।

मेंस्ट्रुअल साइकिल-

दोस्तों एक्सपर्ट्स का कहना है। कि माइग्रेन का शिकार ज्यादातर महिलाएं होती हैं। क्योंकि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सबसे ज्यादा माइग्रेन का दर्द हो सकता है। क्योंकि इस वक्त महिलाओं के हारमोंस काफी ऊपर नीचे हो जाते हैं। आप इसके बारे में अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।

शोर-शराबे से रहें दूर-

दोस्तों शोर-शराबा आपके लिए काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है। यह आपके सिर के दर्द को और ज्यादा बढ़ा सकता है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं। तो कोई भी शांत जगह पर आप अपना काम करें। और शोर-शराबे से दूर रहें। आप हमेशा शांत माहौल वाली जगहों पर ही जाएं। शांत जगह आपके लिए किसी दवाई से कम नहीं है। यह आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।

पौष्टिक खाना-

दोस्तों आप हमेशा पोस्टिक खाना खाएं। और अपने घर का ही खाना खाए। आजकल ज्यादातर लोग घर के खाने की जगह बाहर का खाना, खाना ज्यादा पसंद करते हैं, चटपटा और मसालेदार। जिसकी वजह से उनकी हेल्थ और डाइट पूरी तरीके से खराब हो जाती है। इसलिए आप हमेशा अपनी डाइट में पौष्टिक खाने को जरूर शामिल करें। यह आपके एनर्जी लेवल को भी अच्छा रखता है। और आपके माइग्रेन के दर्द से भी आप को बचाता है।

रोकथाम के विकल्प-

दोस्तों माइग्रेन की रोकथाम के लिए। आपको डॉक्टर्स बोटूलिनम टॉक्सिन के इंजेक्शन भी दे सकते हैं। जो आपके सिर के दर्द को होने से बचा सकते हैं। और अगर आपको कम से कम 15 दिन तक माइग्रेन का दर्द रहता है। तो डॉक्टर आपको क्रॉनिक माइग्रेन प्रीवेंशन मेडिकल भी दे सकते हैं।

अच्छी नींद-

दोस्तों नींद हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं। तो इससे भी आपके सिर में दर्द रहता है। आप अपने सिर के दर्द की स्थिति को बेहतर करने के लिए। आप 8 से 9 घंटे की नींद, जरूर लें और अपना एक अच्छा शेड्यूल बना ले।

परिवार की मदद-

दोस्तों अगर आप किसी बात से परेशान हैं। या आपको किसी भी बात का स्ट्रेस है। तो आप अपने परिवार से जरूर उस चीज के बारे में बात करें। ऐसा करने से आपका स्ट्रेस कम होता है। और आपका सिर का दर्द भी सही हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है, अगर आप अपनी परेशानी को अपने परिवार या अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। तो इससे आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है। और आपको सर के दर्द से भी राहत मिलती है। यह आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इसको जरूर अप्लाई करें।

दोस्तों आप भी इन तरीकों का इस्तेमाल करके। अपने माइग्रेन के सिर दर्द को कम कर सकते हो। ऐसा करने से आपको माइग्रेन अटैक आने के चांस काफी कम हो जाते हैं। अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो। तो आप इसे आगे जरुर शेयर करें।



Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें