साइकिलिंग करते समय याद रखें ये 5 टिप्स, मिलेंगे अधिक फायदे
साइकिलिंग करते समय याद रखें ये 5 टिप्स, मिलेंगे अधिक फायदे
दोस्तों साइकिल चलाना हमारे शरीर के लिए। एक काफी अच्छी एक्टिविटी है। जिससे हम अपनी पूरी बॉडी को संतुलित रख सकते हैं। दोस्तों आपने देखा होगा। कि अब तो बॉलीवुड में भी सेलिब्रिटीज साइकिल चलाते हैं। आज के समय में साइकिल की बिक्रीया बढ़ती ही जा रही हैं। क्योंकि हर कोई साइकिल चलाकर फिजिकली फिट रहना चाहता है। क्योंकि साइकिल चलाने से हमें काफी ज्यादा फायदे मिलते हैं। जैसे कि
- गठिया रोग कम हो जाता है।
- हर्ट हेल्थ बेहतर रहती है।
- मसल्स मजबूत होती है।
- स्ट्रेस कम होता है।
- हमारे पूरे शरीर की कसरत होती है।
और भी काफी सारे फायदे होते हैं।
तो चलिए जानते हैं, आपको साइकिलिंग करते समय किन पांच टिप्स को ध्यान में रखना है।
1. आपका लक्ष्य-
दोस्तों साइकिलिंग करने से पहले। आपको अपना लक्ष्य डिसाइड करना होगा। ताकि आपकी फोकस और एनर्जी दोनों ही बची रहे। इससे आपको पता रहता है, कि आपको अपने लक्ष्य तक जाना है। लेकिन आप एक बात को ध्यान रखें। शुरुआत में हमेशा छोटे लक्ष्य ही रखें। शुरुआत में ऐसा ना करें कि आप 10 या 15 किलोमीटर का साइकिल लक्ष्य रख ले। ऐसा करने से आप डिमोटिवेट भी हो सकते हैं। बल्कि एक्सपर्ट्स का कहना है। कि आप रोजाना थोड़ी थोड़ी करके अपनी साइकिलिंग को बढ़ाते जाएं। इससे आपकी एनर्जी और फोकस दोनों बचे रहते हैं, और फिर आप साइकिलिंग के लिए लंबे लक्ष्य भी ले सकते हैं।
2. समय-
देखिए दोस्तों जब भी आप साइकिलिंग करते हैं। तो आपको अपना समय फिक्स करना पड़ेगा। आपको ऐसा नहीं है कि 5 मिनट या 10 मिनट आपने साइकिल चलाने लगे। जब आप प्रॉपर साइकिलिंग करते हैं। तो आप कम से कम 30 से 45 मिनट साइकिलिंग जरूर करें। इससे आपकी बॉडी बिल्कुल फिट रहेगी, और आपको साइकिलिंग की आदत भी पड़ जाएगी। फिर आप धीरे-धीरे करके अपने टाइम को एक घंटा भी कर सकते हैं। और इसे आप समय के साथ कम ज्यादा भी कर सकते हैं। इस चीज का हमेशा ध्यान रखें।
3. अपनी ताकत बचाएं-
दोस्तों अपनी ताकत बचाने के लिए। आप साइकिलिंग करने से पहले। एक छोटा सा वार्म अप करें। उसके बाद आप अपनी साइकिल की शुरुआत करें। क्योंकि अगर आप डायरेक्ट साइकिलिंग करते हैं। तो इससे आपके पैरों में भारीपन होने लगेगा, और फिर आपको साइकिलिंग करने में परेशानी होगी। ध्यान रखें हमेशा आप सीधे रोड पर ही साइकिलिंग करें, और ऊंचे रास्ते उबड़, खाबड़ रास्ते और पहाड़ी एरिया में साइकिलिंग कम करें। ऐसे एरिया में साइकिलिंग करने से आपके पैरों में भारीपन हो सकता है, और आप ऐसे रास्तों पर लंबी दूरी तय नहीं कर पाएंगे।
4. अपनी पसंदीदा जगह खोजें-
दोस्तों साइकिलिंग करते समय। आप हमेशा अपनी पसंदीदा जगह चुनें। ताकि आप उस जगह पर जाने के लिए उत्साहित रहें, और उसी उत्साह की वजह से आप अपनी साइकिल को भी अच्छे तरीके से चला पाएंगे। आपको थकावट भी कम महसूस होगी, और आप लंबे समय तक साइकिलिंग कर पाएंगे। आप ज्यादातर अपनी पसंदीदा जगह चुने। जैसे- नदी किनारे, कॉलोनी, घाटी एरिया आदि। क्योंकि ऐसी जगहों पर आप रिलैक्स फील करेंगे और अपनी साइकिलिंग को भी इंजॉय कर पाएंगे।
5. ऐसी रखें डाइट-
तो चलिए दोस्तों, अब मैं आपको बताता हूं। आपको डाइट क्या रखनी चाहिए। दोस्तों जब भी आप साइकलिंग करते हैं। तो साइकिलिंग करने के बाद। आपके पैरों में भारीपन। आपको महसूस होता होगा। वह उसकी वजह से होता है। क्योंकि आपकी पूरी बॉडी साइकिलिंग करने में यूज होती है। इस वजह से आपको आपके पैर में भारीपन महसूस होता है। अगर आप यह परेशानी को दूर करना चाहते हैं। तो आप अपनी डाइट में 20 से 25 ग्राम प्रोटीन जरूर शामिल करें। इससे आपकी मसल्स जल्दी रिकवर होती है, और इनमें फैट भी कम होता है, और आप भुने हूए चनों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, और भीगे हुए चने भी आप खा सकते हैं। इससे आपकी सास जल्दी नहीं फूलेगी।
दोस्तों आपको साइकिलिंग करते समय इन 5 टिप्स का जरूर ध्यान रखना है। जो टिप्स अभी मैंने आपको बताए हैं।
हम उम्मीद करते है हमारी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हों तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। (धन्यवाद)
Comments
Post a Comment