टॉप 10 कंप्यूटर टिप्स एंड ट्रिक्स

 टॉप 10 कंप्यूटर टिप्स एंड ट्रिक्स

दोस्तों आज मैं आपको कंप्यूटर से जुड़े टॉप 10 कंप्यूटर टिप्स एंड ट्रिक्स आपको बताऊंगा। जो आपके बहुत काम आएगी। चाहे आप कितना ही कंप्यूटर के बारे में जानते हो। लेकिन आज जो मैं आपको टिप्स एंड ट्रिक्स दूंगा। आप उनके बारे में नहीं जानते होगे। ये टिप्स एंड ट्रिक्स आपका समय बचाने के लिए होती हैं, और आप इनका यूज करके अपने दोस्तों के सामने कूल भी बन सकते हैं।अगर आप भी इन टिप्स और ट्रिक्स को जानना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

1. बिना नाम का folder कैसे बनायें?

दोस्तों अगर आप भी अपने कंप्यूटर पर बिना नाम का फोल्डर बनाना चाहते हैं। यानी नेमलेस फोल्डर, तो यह बनाना काफी ज्यादा आसान है। सबसे पहले आपको एक नया फोल्डर बनाना होगा। अब आपको इसे बिना नाम के रखने के लिए। फोल्डर पर राइट माउस क्लिक करके। रिनेम कर लेना होगा, और कीबोर्ड में Alt बटन दबाकर 0160 प्रेस करना होगा। अब आप का फोल्डर बिना नाम वाला फोल्डर बन गया है।

2. अपने कंप्यूटर System की जानकारी पाएं सिर्फ एक बटन से-

दोस्तों आप अपने कंप्यूटर की बेसिक इंफॉर्मेशन जानने के लिए। आप माय कंप्यूटर पर जाकर प्रॉपर्टीज में अपने इंफॉर्मेशन देखते हैं। लेकिन आप कीबोर्ड के एक बटन दबाने से भी। अपनी सारी इनफार्मेशन देख सकते हैं। इंफॉर्मेशन देखने के लिए आपको Windows + Pause/Break बटन एक साथ प्रेस करने हैं। उसके बाद आपके कंप्यूटर सिस्टम की बेसिक इनफार्मेशन आपके सामने आ जाएगी।

3. Active विंडो का स्क्रीनशॉट कैसे लें?

दोस्तों अगर आप अपने कंप्यूटर का स्क्रीन शॉर्ट लेना चाहते हैं। या अगर आप कुछ इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, और उस का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको अपनी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने के लिए। Alt + Print Screen बटन को एक साथ क्लिक करना होगा, और आप का स्क्रीनशॉट कॉपी हो जाएगा।  

4. कंप्यूटर की पूरी Information कैसे देखें?

दोस्तों अगर आप अपने कंप्यूटर की पूरी इंफॉर्मेशन जानना चाहते हैं। तो आपको अपने कीबोर्ड में Windows + R के बटन को दबाकर रखना होगा। उसके बाद आपके सामने रन डायलॉग बॉक्स का विंडो दिखाई देगा। उसके अंदर आपको dxdiag.exe टाइप करके ओके करना है। अब आपके कंप्यूटर की सारी इनफार्मेशन आपके सामने आ जाएगी।

5. सभी विंडो को एक साथ Minimize कैसे करें?

दोस्तों सभी विंडोस को एक साथ। अगर आप मिनिमाइज करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको Windows key + D बटन को प्रेस करके रखना होगा। इससे आपके कंप्यूटर में जितनी भी चीजें ओपन होंगी। वह सब एक साथ मिनिमाइज हो जाएंगी।

6. कंप्यूटर स्क्रीन को Zoom कैसे करें?

दोस्तों कंप्यूटर की स्क्रीन को जूम करना काफी ज्यादा आसान है। इसके लिए। आपको केवल Windows बटन के साथ प्लस या माइनस बटन को प्रेस करना है। अगर आप Windows बटन के साथ प्लस दबाते हैं। तो आप की स्क्रीन बड़े होने लगती है, और अगर आप माइनस दबाते हैं तो वह छोटी होने लगती है।

7. कंप्यूटर स्क्रीन को सीधा कैसे करें?

दोस्तों कई बार कंप्यूटर स्क्रीन उल्टी हो जाती है, और उसे सीधा करने में हमें काफी परेशानी होती है। इसके लिए मैं आपको एक शॉर्टकट बताना चाहता हूं। स्क्रीन को सीधा करने के लिए। आप Ctrl-Alt + up-arrow को एक साथ दवाएं। उसके बाद आपके कंप्यूटर की स्क्रीन सीधी हो जाएगी।

8. Temporary Files को डिलीट कैसे करें?

दोस्तों टेंपरेरी फाइल को डिलीट करने के लिए आपको Windows + R दबाने के बाद। उसमें %temp% टाइप करके ओके करना होगा, और उन सभी फाइल्स को डिलीट करना होगा। फिर आपको %temp% की जगह prefetch टाइप करके। उसकी फाइल्स को डिलीट करना होगा। ऐसे ही आपको फिर recent टाइप करके उसकी सभी फाइल्स को डिलीट करना होगा, और डिलीट करने के बाद अपने सिस्टम को एक बार दुबारा री स्टार्ट करना होगा।

9. कंप्यूटर से Files को Permanently Delete कैसे करे?

दोस्तों कंप्यूटर सिस्टम के अंदर से किसी भी फाइल को पूरी तरह से डिलीट करने के लिए। आपको फाइल को सेलेक्ट करके Shift + Delete बटन को एक साथ दबाना होगा। उसके बाद आपकी फाइल हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगी।

10. यूट्यूब के लिए कुछ शॉर्टकट्स-

दोस्तों अगर आप अपने सिस्टम के अंदर यूट्यूब वीडियोस देखते हैं। तो वीडियो को प्ले और पॉज करने के लिए कीबोर्ड के K बटन और M बटन का यूज करें। इससे वीडियो  प्ले और पोज होती है, और वीडियो को 10 - 10 सेकंड आगे बढ़ाने के लिए L बटन का प्रयोग करें, और पीछे करने के लिए J बटन का।

हम उम्मीद करते है हमारी जानकारी आपको काफी अच्छी लगी होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हों तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। (धन्यवाद)




Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें